बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

Wuzu Ka Tarika – वजू का तरीका हिंदी में

आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे Wuzu Ka Tarika के बारे में जिसे नमाज पड़ने से पहले हर मुसलमान को Wuzu बनाना पड़ता है।

Wuzu Kya Hai – वुजू क्या है?

जिस तरह घुसल करने से हम पाक होते है। वैसे ही Wuzu Karne से हम साफ रहते है, और इसमें हम अपने शरीर को अच्छी तरह साफ रखते है। जैसे हाथ,कुल्लू,मुंह,सर,पैर धोते है।

नोट – नमाज में वुजू हम पर फर्ज है क्युकी नमाज वुजू के बिना होई नही सकती है। इसलिए कुछ लोग वुजू को वाजिब बोलते है। हालाकि वूजु देखा जाए तो फर्ज है।

वुजू के बगैर नमाज नही होती है।

अबू हुरैरा रजी अल्लाहु अन्हू बयान करते है। नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया जिस आदमी का वुजू टूट जाए उसकी नमाज कबूल नही होता जब तक की वो वुजू ना कर ले।

(सही बुखारी – 135)

नोट – हालाकि आपको बता दे की वुजू अगर आपने बनाया हो और आप सोए नही और किसी भी कारण वूजू ना टूटा हो तो दूसरी नमाज में वूजू की जरूरत नही होती है।

Wuzu Karne Ki Fazilat – वुजू करने के फायदे

अबू हुरैरा रजी अल्लाहु अन्हू बयान करते है की नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया मेरी उम्मत के लोग कयामत के दिन बुलाए जायेंगे, जब की वुजू के निशानों की वजह से उनके चेहरे और हाथ पाऊं चमकते होंगे अब जो कोई तुम में से चमक बढ़ाना चाहे वो बड़ा ले।

नोट – मालूम हुआ की वूजू से रहने के कितने फायदे है आखिरात में तो हमे चाहिए की हम पाक साफ रहे और वुजू से रहे ताकि हम कामियाब हो जाए।

Wuzu Ka Tarika – वजू का तरीका हिंदी में

1. 3 मर्तबा अपने तीनों हाथो को धोए

2. फिर दाए हाथ को पानी में लेकर नाक साफ की

3. फिर 3 मर्तबा अपना चेहरा धोया

4. फिर 3 मर्तबा कोनियो तक हाथ धोए

5. फिर सर का मसाह किया

6. फिर तीन मर्तबा अपने पैर तकनो तक धोए

नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया जिसने मेरी तरह ऐसे वुजू किया और 2 रकात नमाज पड़ी तो उसके पिछले गुना माफ कर दिए जाते है।

(सही बुखारी – 159)

(सही बुखारी – 186)

Wuzu
Wuzu Ka Tarika
Point – 1 अपने हाथो को 3 मर्तबा धोए
Point – 2 फिर दाए हाथ में पानी लेकर उसे नाक साफ करे
Point – 3 फिर 3 मर्तबा अपना चेहरे को धोए
Point – 4 फिर 3 मर्तबा कोनियो तक अपने हाथो को धोए
Point – 5 फिर अच्छे से सर का मसाह करे
Point – 6 फिर 3 मर्तबा अपने पैर को तकनो तक धोए
Wuzu Ka Tarika

जल्दी जल्दी वुजू करना

अबू हुरैरा रजी अल्लाहु अन्हू बयान करते है, एक बार नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम हमारे पास से गुजर रहे थे। तब हम जल्दी जल्दी वुजू कर रहे थे, तब नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया अच्छी तरह वुजू करो क्युकी एडियो के लिए आग का अजाब है।

(सही बुखारी – 165)

खाना खाने के बाद भी वुजू नही टूटता

नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का फरमान है, की जब खाना खा लो तो सिर्फ कुल्ली कर लो खाना खाने से वूजू नही टूटता है।

(सही बुखारी – 209)

वुजू टूटने के बहुत से कारण है जैसे आप इस चार्ट में देख सकते हो।

नोट – 1 हवा निकलने से वुझू टूट जाता है।
नोट – 2 रात को सोने से वूजू टूट जाता है।
नोट – 3 टॉयलेट में जाने से वुजू टूट जाता है।
नोट – 4 खून निकलने से वुजू टूट जाता है।
वूजू टूटने के कारण

Conclusion

आज हमने इस आर्टिकल में जाना Wuzu Ka Tarika और उसकी फजीलत के बारे में अगर आपको यह पसंद आया तो अपने भाइयों को सेहर करे

अल्लाह हमे नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नत पर अमल करने की तोफिक आता फरमाए और मेरे सभी भाईयो को दिन समझने की तोफिक आता फरमाए।

आमीन

2 thoughts on “Wuzu Ka Tarika – वजू का तरीका हिंदी में”

Leave a Comment